फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ad-hoc teachers' strike ends, grievances erased

Sultanpur News: तदर्थ शिक्षकों का धरना खत्म, मिटे गिले-शिकवे

Sun, 31 Dec 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 31 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ad-hoc teachers' strike ends, grievances erased
सुल्तानपुर। तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान का बिल शनिवार को तीन बजे ट्रेजरी पहुंचा। हालांकि वेतन सोमवार को उनके खाते में पहुंचेगा। डीआईओएस व लेखाधिकारी से बकाया वेतन भुगतान का आश्वासन मिलने पर तदर्थ शिक्षकों ने 15वें दिन धरना खत्म कर दिया। सभी ने डीआईओएस से मिलकर सारे गिले-शिकवे दूर किए।
विज्ञापन



शनिवार सुबह 10 बजे डीआईओएस दफ्तर खुला तो सबसे पहले कर्मचारी आए। जिला प्रशासन के निर्देश मिलने पर सुबह 11:45 बजे डीआईओएस व एडीआईओएस कार्यालय पहुंचे। डीआईओएस रविशंकर ने तदर्थ शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर वेतन का भुगतान करने की जानकारी दी। वहीं सुबह 10 बजे से तदर्थ शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल कार्यालय के बाहर डीआईओएस का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


तदर्थ शिक्षकों को शनिवार सुबह ही लेखाधिकारी अमित मिश्रा से बकाया वेतन भुगतान का आश्वासन मिल गया था। आश्वासन मिलते ही तदर्थ शिक्षक संजय सिंह ने धरना खत्म करने का मैसेज सोशल मीडिया के माध्यम से अपने साथी शिक्षकों को भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के जिलाध्यक्ष आरबी पाठक व विद्यालय प्रबंधक संघ के जिलाध्यक्ष राज नारायण उपाध्याय की अगुवाई में तदर्थ शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने डीआईओएस व एडीआईओएस से मिलकर गिले-शिकवे दूर करते हुए साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान तदर्थ शिक्षक कुलदीप सिंह, डॉ़ विनय शंकर, रणधीर सिंह, राजेंद्र मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, राहुल प्रताप सिंह, अजय सिंह, विवेक सिंह, संतोष सिंह व राजकुमार अंबरीश मौजूद रहे।





डीआईओएस खुद तैयार कराते रहे फाइल

शनिवार सुबह से डीआईओएस कार्यालय में हलचल बढ़ गई थी। वेतन भुगतान का आश्वासन मिलने पर तदर्थ शिक्षकों के चेहरे खिले हुए थे। दोपहर से ही डीआईओएस रविशंकर लेखा कर्मियों के साथ उनके पटल पर बैठकर वेतन संबंधी कार्यवाही पूरी कराते रहे। वेतन बिल तैयार होने तक तदर्थ शिक्षक लेखाधिकारी कार्यालय के बाहर डटे रहे। इस दौरान डीआईओएस ने कई बार लेखाधिकारी से बात की। कर्मचारियों को तेजी से काम करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रेजरी में बकाया वेतन का बिल भेज दिया गया। सोमवार को शिक्षकों के खाते में पैसा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed