Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   AD Health expressed displeasure over prescribing medicines from outside and filth in the hospital

Sultanpur News: बाहर से दवा लिखने और अस्पताल में गंदगी पर एडी स्वास्थ्य ने जताई नाराजगी

Sun, 26 Oct 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 26 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
AD Health expressed displeasure over prescribing medicines from outside and filth in the hospital
विरसिंहपुर के 100 बेड अस्पताल में मरीज से जानकारी लेते एडी स्वास्थ्य।
सेमरी बाजार। विरसिंहपुर 100 बेड अस्पताल की व्यवस्थाओं का रविवार को अयोध्या मंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. बृजेश कुमार सिंह चौहान ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां सामने आईं।
विज्ञापन

मरीजों ने एडी स्वास्थ्य को बताया कि अस्पताल में दवाएं नहीं मिलने पर उन्हें बाहर से दवा खरीदनी पड़ती है। खामियों पर एडी हेल्थ ने नाराजगी जताई और कार्रवाई की चेतावनी दी। अस्पताल परिसर में रखी डस्टबिन में गंदगी देख उन्होंने सीएमएस डॉ. भास्कर को फटकार लगाई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विरसिंहपुर अस्पताल में बीते शुक्रवार से आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे के नेतृत्व में चल रहे धरने के दूसरे दिन शनिवार को सीएमएस डॉ. भास्कर ने प्रदर्शन समाप्त कराने की कोशिश की। इस दौरान सीएमएस व आप के पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस बीच सीएमएस डॉ. भास्कर ने सीएम योगी व सरकार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया में वायरल हो गई। टिप्पणी का शासन ने संज्ञान ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अचानक एडी स्वास्थ्य निरीक्षण के लिए विरसिंहपुर अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने करीब तीन घंटे तक सीएमएस कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। बाहर निकलते समय जब उनसे कार्रवाई व वायरल वीडियो के संबंध में सवाल हुआ तो वह “नो कमेंट्स।” कहते हुए निकल गए। सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि एडी हेल्थ ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा है। साथ ही सारे प्रकरण की उन्होंने जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed