फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   action

पीएम के भाई के पोस्टर लगी एसयूवी को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 01 Feb 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
action
सुल्तानपुर। शहर के विकास भवन परिसर से पुलिस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई की पोस्टर लगी एक एसयूवी को पकड़ लिया। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विकास भवन में खड़ी एसयूवी के पीछे शीशे पर एक पोस्टर चस्पा था। उस पर लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुज प्रह्लाद मोदी के कुशभवनपुर प्रथम आगमन पर हार्दिक अभिनंदन। पोस्टर में यह भी लिखा था कि चार फरवरी, 11 बजे माधवपुर गुप्तारगंज में प्रह्लाद मोदी आएंगे। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर उस पर सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया। नगर कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में लिया गया है। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed