{"_id":"694ad97353f3c4e38d088c63","slug":"accused-vijay-yadav-surrendered-in-the-court-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-146863-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आरोपी विजय यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आरोपी विजय यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर
Tue, 23 Dec 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमन यादव हत्याकांड में मंगलवार को आरोपी विजय बहादुर यादव ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीजेएम नवनीत सिंह ने मामले में आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
चांदा थाने के साढ़ापुर गांव के रहने वाले वादी संदीप यादव ने पिछली छह दिसंबर की घटना बताते हुए अपने चचेरे भाई अमन यादव के अपहरण व हत्या के संबंध में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वादी ने चांदा थाने के नरैनी-सफीपुर निवासी मयंक यादव, अजय यादव, विजय यादव, पवन यादव, अजय गुप्ता, दीपक यादव, शिवम यादव व नरहरपुर लंभुआ निवासी आरोपी समर यादव व राजेपुर निवासी दुर्गेश यादव व रेनू को नामजद किया था।
इस मामले में आठ आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। नौवें आरोपी विजय बहादुर यादव ने मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, मामले में अन्य की गिरफ्तारी अभी शेष है। संवाद