फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Accused of murder of Pradhan's husband arrested

Sultanpur News: प्रधान के पति की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Dec 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 07 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Accused of murder of Pradhan's husband arrested
सुल्तानपुर। कुड़वार ब्लॉक के महराजगंज की ग्राम प्रधान के पति की हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। एडीजे प्रथम संतोष कुमार ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी। बीते दिनों कोर्ट ने पुलिस की क्लीनचिट रिपोर्ट रद्द कर छह आरोपियों को विचारण के लिए तलब किया था।
विज्ञापन


कुड़वार थाने के महराजगंज की ग्राम प्रधान नफीसा बानो के पति मैनुद्दीन की 17 जून 2020 काे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता रमजान ने महराजगंज निवासी बिलाल अहमद, इकबाल उर्फ बालू, गुलाम असकरी, हासिम, खुर्शीद आलम, जाकिर हुसैन उर्फ जैकी, एकलाख अहमद, शकील अहमद, रितेश राणा व रोहित तिवारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी इकबाल उर्फ बालू, खुर्शीद आलम, जाकिर हुसैन उर्फ जैकी व गुलाम असकरी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी, जबकि विवेचना में आरोपी हासिम, बिलाल अहमद, एकलाख अहमद, शकील अहमद, रितेश राणा व रोहित तिवारी को क्लीनचिट दे दी थी। वादी मुकदमा रमजान ने विरोध किया था। बीते दिनों कोर्ट ने पुलिस की क्लीनचिट रिपोर्ट रद्द कर आरोपियों हासिम, बिलाल अहमद, एकलाख अहमद, शकील अहमद, रितेश राणा व रोहित को विचारण के लिए तलब किया था। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी रितेश राणा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को एडीजे प्रथम संतोष कुमार की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed