फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   accused of gang rape attacked on brother of the victim girl in sultanpur

जेल से छूट दिया वारदात को अंजाम: सामूहिक दुष्कर्म की शिकार लड़की के भाई पर आरोपियों ने किया हमला, नाजुक अंग काटा

Fri, 02 Jul 2021 09:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 02 Jul 2021 09:17 PM IST
सार

पिछली 26 जून को पीड़िता का भाई पास के अर्जुनपुर गांव में अपने भाई की ससुराल से लौट रहा था। रात करीब नौ बजे पहले से घात लगाए बैठे यूसुफ खान, यासीन, अमीर व दो अज्ञात लोगों ने उसे तरही गांव के समीप रोक लिया। जब तक वह कुछ समझता गाली-गलौज करते लाठी-डंडे व हॉकी से उस पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं युवक के नाजुक अंग (गुप्तांग) को भी चाकू से काट दिया। 
 

विज्ञापन
accused of gang rape attacked on brother of the victim girl in sultanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में दो साल पहले एक बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। जेल से रिहा होकर आए आरोपितों ने एक सप्ताह पहले दुष्कर्म की शिकार युवती के भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं, मुकदमे की पैरवी कर रहे भाई का नाजुक अंग भी चाकू से काट डाला। शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जिले के एक सीमावर्ती गांव की इस युवती के साथ दरिंदों ने वर्ष 2019 में सामूहिक दुष्कर्म किया था। युवती ने दरिंदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें भांट पट्टी गांव के हवलदार उर्फ यूसुफ खान पुत्र आजम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। काफी दिन बाद यूसुफ जेल से छूटकर आया तो उसने युवती को मुकदमा उठा लेने की धमकी दी। साथ ही मुकदमें की पैरवी कर रहे पीड़िता के भाई पर भी अनुचित दबाव बनाने लगा था। 
विज्ञापन


पिछली 26 जून को पीड़िता का भाई पास के अर्जुनपुर गांव में अपने भाई की ससुराल से लौट रहा था। रात करीब नौ बजे पहले से घात लगाए बैठे यूसुफ खान, यासीन, अमीर व दो अज्ञात लोगों ने उसे तरही गांव के समीप रोक लिया। जब तक वह कुछ समझता गाली-गलौज करते लाठी-डंडे व हॉकी से उस पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं युवक के नाजुक अंग (गुप्तांग) को भी चाकू से काट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्मम वारदात के दौरान दर्द से कराहते युवक ने शोर मचाया तो हमलावर भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी चांदा, जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसके बाद दुष्कर्म की शिकार युवती ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed