{"_id":"6a931be1e63fc939820484f7","slug":"accused-of-evading-police-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-163863-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पुलिस को चकमा देकर भागा चोरी का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पुलिस को चकमा देकर भागा चोरी का आरोपी
Sat, 29 Aug 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। न्यायिक अभिरक्षा में जेल ले जाते समय शनिवार शाम बाइक चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। घटना शहर के अमहट जेल मोड़ के पास हुई। आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
धनपतगंज पुलिस ने धम्मौर थाना क्षेत्र के देहली मुबारकपुर निवासी वसीक और अंबेडकरनगर के अहिरौली क्षेत्र के प्रतापपुर चमुरखा जरूखा कटेहरी निवासी सत्यम चौबे को शुक्रवार रात बेनीपुर अंडरपास के पास गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई थी। शनिवार दोनों को अपर सिविल जज/ न्यायिक मजिस्ट्रेट राधिका राज की अदालत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया गया। धनपतगंज थाने के उप निरीक्षक अवधेश, सिपाही महेंद्र पाल, चंदन और अजय दोनों आरोपियों को जेल लेकर जा रहे थे। जेल मोड़ के पास पहुंचते ही वसीक पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी। संभावित रास्तों पर पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि भागे गए आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।