फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Accused in Fake Birth Certificate Case Sentenced to Three-Day Transit Remand

Sultanpur News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आरोपी को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड

Fri, 29 May 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 29 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Accused in Fake Birth Certificate Case Sentenced to Three-Day Transit Remand
सुल्तानपुर। सड़क हादसे के एक मामले में बालिग आरोपी को किशोर दर्शाने के उद्देश्य से फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को रवि निषाद को गिरफ्तार किया। अदालत ने उसे तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंप दिया। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान जिले के गंडई थाने में इस संबंध में सात मार्च 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि वर्ष 2023 में हुए एक सड़क दुर्घटना मामले में आरोपी को नाबालिग साबित करने के लिए फर्जी जन्मप्रमाण पत्र तैयार कराया गया। इस मामले में वांछित चल रहे नगर कोतवाली क्षेत्र के वल्लीपुर निवासी रवि निषाद को छत्तीसगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में पेश किया। विवेचक ने आरोपी को आगे की पूछताछ और संबंधित अदालत में पेशी के लिए ट्रांजिट रिमांड देने की मांग की। प्रभारी सीजेएम शुभम वर्मा की अदालत ने तीन दिन की सशर्त ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed