{"_id":"698f6b652602c66ecf0a38fe","slug":"accused-arrested-for-making-photos-and-videos-viral-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-150220-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फोटो व वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फोटो व वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 13 Feb 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नर्सिंग की छात्रा की फोटो व वीडियो वायरल कर तीन लाख रुपये मांगने के आरोपी युवक को कूरेभार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी बिहार के भागलपुर जिले का निवासी है। कूरेभार के एक गांव की रहने वाली नर्सिंग की छात्रा ने गत वर्ष 19 दिसंबर को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
छात्रा के मुताबिक मार्च माह में उसने शहर स्थित एक लाइब्रेरी जॉइन की थी। पढ़ाई के लिए घर से शहर जाती थी। इस बीच उसकी बातचीत बिहार के भागलपुर के वनस्पती, कहलगांव निवासी कासिम शेख से मोबाइल पर होने लगी। आरोप है कि वह रोडवेज बस से घर लौट रही थी, तभी आरोपी का फोन आया। टेंढुई के पास बस में चढ़ गया। पीड़िता का आरोप है कि गुप्तारगंज बाजार के पास पहुंचने पर आरोपी ने उसके मोबाइल से कुछ फोटो व वीडियो बनाकर अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिया।
आरोपी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाने लगा।
छात्रा ने पिता को बात बताई। आरोप है कि 27 नवंबर को आरोपी ने पीड़िता की फोटो व वीडियो वायरल कर दिया। आरोपी व उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी पर तीन लाख रुपये की मांग का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कूरेभार थाने में आरोपी कासिम शेख व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कूरेभार थानाध्यक्ष विजयंत मिश्र ने बताया कि आरोपी कासिम शेख को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।