फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Accusation of making remarks against the Medical Officer

Sultanpur News: चिकित्साधिकारी पर टिप्पणी का आरोप

Tue, 16 Jun 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 16 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Accusation of making remarks against the Medical Officer
धनपतगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक चिकित्साधिकारी पर सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। राष्ट्रीय परशुराम परिषद के जिलाध्यक्ष बलराम मिश्र ने उपमुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया है कि चिकित्साधिकारी ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट साझा की। जिसमें ब्राह्मण समाज के प्रति भड़काऊ टिप्पणी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार समूह में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी भी हैं। पोस्ट में एक राजनीतिक दल के संबंध में जातिगत टिप्पणी है। आरोप लगाया कि उनके कार्य व्यवहार में भी जातिगत पूर्वाग्रह की शिकायतें मिली हैं। बलराम मिश्र ने उपमुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया है। उन्होंने पोस्ट की सत्यता जांचने और दोष सिद्ध होने पर कार्रवाई की मांग की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक अरुणेश सिंह ने जानकारी होने से इन्कार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed