{"_id":"626444516962470fa87c5c31","slug":"accident-sultanpur-news-lko627508335","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। स्कूटी सवार शिक्षक को शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। स्थानीय लोग उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। वहीं गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज के पास अधेड़ को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
दोस्तपुर क्षेत्र के तदीपुर कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत अनिल पाल (36) शुक्रवार की रात स्कूटी से अपने घर
अंबेडकरनगर के कटेहरी क्षेत्र के करदासपुर जा रहे थे। रास्ते में पलिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। स्थानीय लोग गंभीर हालत में उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे कि रास्ते में अनिल की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों को सूचित किया। शिक्षक अनिल पाल के परिवार में पत्नी किरन पाल, पुत्र ओम (14) व पुत्री श्रेया (10) हैं। अनिल की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दूसरा हादसा गोसाईंगंज क्षेत्र के बाबूगंज शारदा सहायक खंड नहर के पास शनिवार की सुबह हुआ। सड़क पार कर रहे 50 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे जिला अस्पताल की मार्च्युरी में रखवाया गया है।