फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   accident

सगाई के 24 घंटे बाद सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत

Tue, 19 Apr 2022 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
accident
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सोमवार की देर रात कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर पलट गई और उस पर सवार बैंक मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेज दिया। दुर्घटना में बाल-बाल बचे चचेरे भाई और साथी घायल बैंक अधिकारी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लखनऊ के तेलीबाग क्षेत्र के स्वरूपनगर निवासी संतोष कुमार पांडेय (30) दिल्ली में एक्सिस बैंक के शाखा मैनेजर थे। संतोष की गत रविवार को सगाई थी। लखनऊ में हंसी खुशी संतोष की सगाई संपन्न हुई थी। सोमवार को संतोष पांडेय, चचेरे भाई सुमंत मिश्रा और दोस्त अजीत तिवारी के साथ लखनऊ से अयोध्या दर्शन करने के लिए कार से निकले थे। तीनों दर्शन करने के बाद रात में ही घर लौट रहे थे। कार सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे से होकर गुजर रही थी। रास्ते में अमेठी के मुसाफिरखाना क्षेत्र के पूरे प्रेमशाह गांव के पास तेज रफ्तार एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर से कार सड़क पर पलटने के बाद खड्ड में उतर गई। हादसे में संतोष पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। सुमंत मिश्रा और अजीत तिवारी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस ने संतोष को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उनकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। संतोष को गंभीर हालत में लेकर सुमंत और अजीत जिला अस्पताल पहुंचे, जहां रात करीब 11 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद पहुंचे संतोष के पिता भैरवनाथ पांडेय ने बेटे के शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिवारीजन शव लेकर लखनऊ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
लखनऊ निवासी भैरवनाथ पांडेय ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी कालिंदी पांडेय, बड़ी बेटी प्रियंका और छोटी बेटी मेनका पांडेय है। बेटा संतोष पांडेय बड़ी बहन के बाद दूसरे नंबर पर था। इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार उजड़ गया। भैरवनाथ पांडेय ने कहा कि सपने में भी नहीं सोचा था कि इकलौते बेटे की सगाई होने के 24 घंटे बाद ही मौत की खबर सुननी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed