फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   accident

एचटी लाइन को जोड़ रहे प्राइवेट लाइनमैन को लगा करंट, मौत

Tue, 12 Apr 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
accident
सुल्तानपुर। जमीन पर टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार को जोड़ते समय करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन झुलस गया। ग्रामीणों ने घायल लाइनमैन को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पॉवर कॉर्पोरेशन के जेई के अनुसार विद्युत उपकेंद्र से बिना शटडाउन लिए ही लाइनमैन फॉल्ट ठीक करने गया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के छेदुवारी निवासी राममिलन (50) दियरा विद्युत उपकेंद्र पर प्राइवेट लाइनमैन के रूप में काम करता था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे राम मिलन उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी बृजलाल के साथ काछा भिटौरा के बहरिया गांव में साईं दाता मंदिर के पास जमीन पर टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार को जोड़ने पहुंचा था। तार को जोड़ते समय राम मिलन को करंट लग गया और वह झुलस गया। ग्रामीण राम मिलन को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एक दिन पहले ही काछा भिटौरा गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा था, जिसे जोड़ते समय यह हादसा हुआ। पॉवर कॉर्पोरेशन के जेई मनीष वर्मा ने बताया कि बिना शटडाउन लिए बाहरी व्यक्ति लाइन ठीक कर रहा था। उपकेंद्र पर सूचना भी नहीं दी गई थी। करंट लगने से उसकी मौत हो गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed