{"_id":"622e3695f8d0f83d6e4db190","slug":"accident-sultanpur-news-lko621660655","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से सगे भाइयों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। धनपतगंज क्षेत्र के रहने वाले दो सगे भाइयों की अयोध्या के रामनगर के पास प्रयागराज हाइवे पर हुए हादसे में मौत हो गई। दोनों भाई अपनी बहन के घर होली के लिए खोवा पहुंचाकर बाइक से लौट रहे थे। हादसे की सूचना घर पहुंची तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
धनपतगंज क्षेत्र के जासरपुर शुक्लाने गांव निवासी विद्या सागर शुक्ल की बेटी कोमल की शादी अयोध्या जिले के बीकापुर कस्बे में हुई है। रविवार को विद्या सागर शुक्ल के पुत्र सचिन (17) और हरिओम (12) बाइक से बहन कोमल के ससुराल होली के त्योहार के लिए खोवा पहुंचाने गए थे। दोनों भाई बहन के घर खोवा पहुंचाकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के रामनगर कस्बे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाइयों को पीछे से रौंद दिया। इस हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
बीकापुर के प्रभारी निरीक्षक मणि शंकर तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर भेजवाया, जहां डॉक्टर दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मणि शंकर तिवारी ने बताया कि दोनों किशोर सगे भाई थे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। उधर हादसे की सूचना मिलने पर सगे भाइयों के परिवारीजन और रिश्तेदार शाम को अस्पताल पहुंच गए।