फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   accident

घने कोहरे में बाइक समेत नहर में गिरे दंपती

Sun, 02 Jan 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
accident
सुल्तानपुर। बंधुआकलां क्षेत्र के हकुआ खोखीपुर गांव के पास रविवार की सुबह घने कोहरे में दंपती बाइक समेत नहर में गिर गए। हादसे में पति बाल-बाल बच गया जबकि पत्नी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

धम्मौर के देवलपुर गांव निवासी दीनानाथ अपनी पत्नी कंचन (35) के साथ बाइक से रविवार की सुबह दवा लेने के लिए अलीगंज बाजार जाने के लिए निकले थे। रास्ते में बंधुआकलां क्षेत्र के हकुआ खोखीपुर गांव के पास घने कोहरे के बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी। हादसे के बाद दीनानाथ किसी तरह बाहर निकल आए जबकि पत्नी कंचन व बाइक नहर के पानी में डूब गई। नहर से बाहर निकलने के बाद दीनानाथ ने गुहार लगाई।
विज्ञापन

शोर सुनने के बाद आसपास के लोग पहुंचे और हादसे की जानकारी बंधुआकलां थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दीनानाथ की पत्नी कंचन की तलाश के लिए नहर में गोताखोरों को उतारा। देर शाम तक गोताखोर कंचन की तलाश में लगे रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस को दीनानाथ की बाइक भी नहीं मिली है। बंधुआकलां थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने बताया कि महिला की तलाश के लिए गोताखोरों को नहर में उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed