फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   accident

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत

Wed, 17 Nov 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
accident
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सकरसी गांव के पास मंगलवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन घायलों को भदैंया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को लंभुआ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव निवासी संजीत कुमार (32) अपने पिता राम आधार और चचेरे भाई हरिकेश के साथ मंगलवार रात एक बाइक पर सवार होकर शंभूगंज के रास्ते प्रतापगढ़ जिले के हरदोई गांव अपनी रिश्तेदारी निमंत्रण में जा रहे थे। बाइक संजीत चला रहा था। मंगलवार की देरशाम करीब सात बजे लंभुआ थाने के सकरसी गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से इनकी सामने से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से बुलाई गई एंबुलेंस से संजीत, हरिकेश व राम आधार को भदैंया सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी पर चिकित्सक ने संजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी बाइक पर सवार हरिहरपुर निवासी घायलों को दूसरी एंबुलेंस से लंभुआ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। शंभूगंज चौकी प्रभारी कमलेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना के बाद संजीत के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक संजीत के एक पुत्र रौनक व पुत्री बबिता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed