{"_id":"5da2075b8ebc3e01542f89e4","slug":"accident-sultanpur-news-lko486508350","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार दंपती व बच्चों को जीप ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार दंपती व बच्चों को जीप ने रौंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। हलियापुर-कूरेभार मार्ग पर स्थित लकेहटा गांव के पास शनिवार की दोपहर साइकिल सवार दंपती और बच्चों को तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति समेत चार बच्चे घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद जीप चालक वाहन समेत फरार हो गया।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे भवनी अतानगर निवासी गिरीश कुमार शनिवार की दोपहर साइकिल से अपनी पत्नी संगीता (38), बेटा शिवा (16), बेटी प्रीती (9), कृति (6) और छह माह की सृष्टि के साथ ससुराल बेलौली धर्मदासपुर जा रहे थे।
रास्ते में हलियापुर- कूरेभार मार्ग पर स्थित लकेहटा गांव के पास सभी पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार जीप ने साइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में संगीता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गिरीश कुमार, बेटा शिवा, बेटी प्रीती, कृति और सृष्टि घायल हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद जीप चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।