फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Accident at Ayodhya-Sultanpur highway, seven injured

हाईवे पर बस से टकराई एसयूवी, मासूम समेत सात घायल

Sat, 21 Aug 2021 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Accident at Ayodhya-Sultanpur highway, seven injured
11.12. सुल्तानपुर के प्रतापगंज बाजार के पास सड़क दुघर्टना में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : SULTANPUR
भदैंया (सुल्तानपुर)। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्रतापगंज बाजार में शुक्रवार की रात बस और एसयूवी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। उस पर सवार मासूम समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर के खोराबार निवासी जगदीश प्रसाद बरनवाल का परिवार प्रतापगढ़ के बाबूगंज में कौशल किशोर बरनवाल के यहां अपने बेटे के लिए बहू की मुंह दिखाई करने गए थे। रात करीब आठ बजे सभी एसयूवी से गोरखपुर लौट रहे थे। रास्ते में प्रतापगंज बाजार के पास एसयूवी को एक बस ने सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में एसयूवी के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

चीख-पुकार के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में घायलों की पहचान संजय बरनवाल (55), उनकी पत्नी सीमा बरनवाल (50), तथा पांच वर्षीय पुत्र उज्ज्वल बरनवाल, पुष्पा बरनवा (60), रमेश कुमार (38), अमित बरनवाल, मुन्नी देवी (62) निवासी खोराबार जिला गोरखपुर तथा चालक अरुण कुमार (25) निवासी जनपद बांदा के रूप में की गई।

जिला अस्पताल में चालक अरुण कुमार और संजय को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सीओ लंभुआ सतीश चंद्र शुक्ल भी अस्पताल पहुंचे और घायलों से जानकारी ली। सीओ ने चिकित्सकों से घायलों के बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed