फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ABVP protested against the JNU program

जेएनयू प्रकरण को लेकर भड़की एबीवीपी

Thu, 18 Feb 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Thu, 18 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
ABVP protested against the JNU program

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में भारत विरोधी नारेबाजी करने से भड़के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बृहस्पतिवार को शहर में जुलूस निकाला। घंटों प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में मौजूद सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


बीते दिनों जेएनयू मेें आयोजित एक कार्यक्रम में भारत विरोधी नारेबाजी करने के साथ ही अलगाववाद की बात उठने के मामले से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को सड़क पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने प्रमुख मार्गों पर सांसद राहुल गांधी व दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर घंटों प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


संगठन के नगर मंत्री अरुण शर्मा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारे लगने की घटना को देशद्रोह करार देते हुए कहा कि उस कार्यक्रम में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला सयोजक नीरज सिंह, राघवेंद्र सिंह, अजय यादव, विवेक मिश्रा, अमित जायसवाल, उत्तम, मोहित, हिमांशु, विशाल, तूफान, रणविजय, राहुल, दिनेश, अरमान व अवनीश सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed