फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Absent headmaster suspended

10 दिन से गैरहाजिर हेडमास्टर निलंबित

Thu, 19 Nov 2020 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Absent headmaster suspended
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय राघवपुर शुक्ल के प्रधानाध्यापक को 10 दिन तक बिना किसी सूचना के गायब रहने के आरोप में बीएसए ने निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में नदारद मिले थे।
विज्ञापन

मोतिगरपुर क्षेत्र के राघवपुर शुक्ल प्राथमिक विद्यालय का बीईओ सुशील त्रिपाठी ने 10 नवंबर को औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के समय सहायक अध्यापक शालिनी पांडेय व शिक्षामित्र नीलम तिवारी उपस्थित मिली थीं। एक अन्य सहायक अध्यापक ज्योति यादव कोविड-19 की ड्यूटी में जिला मुख्यालय पर मौजूद थी। वहीं, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पांडेय एक नवंबर से बिना बताए विद्यालय से अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

बीईओ ने मामले की रिपोर्ट बीएसए को भेजी थी। लंबी अवधि तक बिना बताए विद्यालय से गायब रहने के आरोप में बीएसए दीवान सिंह यादव ने हेडमास्टर अशोक कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है। बीएसए ने कहा है कि हेडमास्टर अपने कार्यों व दायित्वों के प्रति अत्यंत लापरवाह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना किसी सूचना के इतनी लंबी अवधि तक विद्यालय से अनुपस्थित रहना उनकी उदासीनता का परिचायक है। प्रधानाध्यापक अशोक को निलंबन अवधि में जयसिंहपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed