फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   aap slp sanjay

आजम की गिरफ्तारी अत्याचार की पराकाष्ठा : संजय सिंह

Mon, 02 Nov 2026 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
aap slp sanjay
निजी कार्यक्रम में पहुंचे सांसद संजय सिंह। स्रोत-सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक मामले में कोर्ट के आदेश पर रिहाई मिलने पर आजम खान को तुरंत ईडी की ओर से गिरफ्तार कर लेने के प्रकरण को अत्याचार की पराकाष्ठा बताया। रविवार को गृह जिले में पहुंचे संजय सिंह ने निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मीडिया से कहा कि अब कानून और अदालत के आदेशों का कोई मतलब नहीं रह गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजम खान को लंबी कानूनी लड़ाई के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिली, लेकिन रिहाई के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी की गिरफ्तारी से पहले समन, पूछताछ और कारण बताने की प्रक्रिया होती है, जिसका पालन नहीं किया गया। अमित शाह के अंगद के पैर वाले बयान पर अवधी में पलटवार करते हुए कहा कि अवध रावण की लंका नहीं है। अंगद ने पैर रावण की लंका में जमाया था, इसलिए भाजपा वालों को वहीं जाकर पैर जमाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप गठबंधन का हिस्सा नहीं है और अपनी लड़ाई सड़क व संसद में लड़ रही है। संजय सिंह ने ज्ञानेश कुमार पर 13.37 करोड़ वोटों की चोरी का आरोप लगाते हुए इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने बांग्लादेशी, पाकिस्तानी और रोहिंग्या घुसपैठियों के आंकड़े सार्वजनिक करने की भी चुनौती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed