{"_id":"650749a6374da4ba2908b624","slug":"aadi-shilpi-worshiped-in-factories-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-2882-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कारखानों में पूजे गए आदि शिल्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कारखानों में पूजे गए आदि शिल्पी
Mon, 18 Sep 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
असरोगा विद्युत उपकेंद्र पर पूजा करते कर्मी। -संवाद
सुल्तानपुर। आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सभी कार्यशालाओं, कारखानों, सरकारी कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में उनकी पूजा-अर्चना की गई।पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने पुलिस लाइन स्थित परिवहन शाखा में आर्म्स-एम्यूनेशन व ऱायफलों आदि की विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना की। सभी थाना, चौकियों और अग्निशमन केंद्रों में भी कार्यालय प्रभारियों ने अनुष्ठान किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, यूपी 112 प्रभारी निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
आकाशवाणी केंद्र पर इं. भूपेश सिंह ने विश्वकर्मा भगवान का पूजन किया। इस दौरान इं. एपी सिंह, राजेश पाठक, अजय प्रताप, आलोक तिवारी, डाॅ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह व गोमती मित्र समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
सुल्तानपुर डाकखाना उपकेंद्र पर बिजली कर्मचारी और उपखंड अधिकारी विश्वजीत कुमार आदि ने विश्वकर्मा भगवान की पूजा की। इस मौके पर जेई धर्मनाथ प्रसाद, वी मनोज सिंह, वशिष्ठ शर्मा आदि मौजूद रहे। केएनआईटी की कार्यशाला में मैकेनिकल अनुरक्षण, इलेक्ट्रिकल अनुरक्षण इकाइयों और विभागों की प्रयोगशालाओं में शिक्षकों, अनुदेशकों ने जयंती मनाई।
विज्ञापन
पीसीबी वर्कशॉप लैब में विभागाध्यक्ष प्रो. हर्ष विक्रम सिंह, प्रो. वाईके मिश्रा, प्रो. आरके सिंह, प्रो. एसपी गंगवार आदि ने औजारों आदि का भी पूजन किया। इस दौरान प्रो. अनिल कुमार, प्रो. एके चौहान, प्रो. आरके उपाध्याय भी मौजूद रहे। बीएसएनल कार्यालय में एजीएम एके सिंह, एसडीओ जितेंद्र राठौर, निलेश चंद्र प्रकाश व बृजेश द्विवेदी आदि ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया।