फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Aadhar is not being made in sub post offices

उप डाकघरों में नहीं बन रहे आधार

Wed, 04 Aug 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Aadhar is not being made in sub post offices
सुल्तानपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित अधिकांश उप डाकघरों में लगाई गई आधार नामांकन मशीन शोपीस बनकर रह गई है। कहीं दो माह तो कहीं साल भर से आधार नामांकन ही नहीं हो पा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को आधार के नामांकन व संशोधन के लिए दूर-दराज के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसकी शिकायत के बाद भी डाक विभाग के अधिकारी इसके निस्तारण को लेकर उदासीन बने हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद भी अभी उप डाकघरों की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी अब आधार कार्ड बनवाने के लिए अपने इलाके के उप डाकघरों पर पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किसी उप डाकघर में दो महीने, कहीं छह महीने तो कहीं एक साल से आधार नामांकन व संशोधन का कार्य बंद पड़ा है। कहीं ऑपरेटर नहीं है, तो कहीं पर मशीन का संचालन ही नहीं किया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को अपने आधार के नामांकन के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। डाक विभाग के अधिकारी समस्या के प्रति उदासीन बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयसिंहपुर उपडाकघर में आधार कार्ड बनाने के लिए नामित अधिकारी राजेश का गैर जनपद तबादला हो गया। स्थानीय डाक कर्मी बताते हैं कि बीते 28 जून के बाद से आधार कार्ड नहीं बना है। उप डाकघर के पोस्टमास्टर गौरव ने बताया कि 50 से अधिक संख्या में रोज लोग आते हैं और पूछताछ करके लौट जाते है लेकिन कर्मचारियों के नहीं होने के कारण आधार कार्ड नहीं बनाया जा रहा है।
दोस्तपुर कस्बे में स्थित उप डाकघर में करीब एक साल से आधार कार्ड नामांकन मशीन शो पीस बनी रखी है। यहां पर कोई ऑपरेटर नहीं होने के कारण मशीन का संचालन नहीं हो पा रहा है। आधार आवेदन के लिए आने वालों को आपरेटर न होने की बात कह कर वापस लौटा दिया जा रहा है।
इसे लेकर ग्रामीणों में रोष है। उनका आरोप है कि शिकायत के बाद भी डाक विभाग के अधिकारी आधार नामांकन मशीन के संचालन को लेकर उदासीन बने हैं। उपडाकघर के सहायक डाकपाल विपिन कुमार ने बताया कि इसके लिए कोई स्टॉफ नहीं मिला है।
उप डाकघर तवक्कलपुर नगरा में कार्यरत पोस्ट मास्टर वंशराज ने बताया कि डाकघर में दो जुलाई से आधार बनना शुरू हुआ था। 15 जुलाई से आधार नामांकन बंद हो गया। इंटरनेट की टूजी सेवा के फाल्टी नेटवर्क के कारण कार्य आधार बनाने का कार्य बहुत धीमी गति से होता है। वेबसाइट के सही ढंग से संचालन नहीं होने की वजह से आधार नामांकन व संशोधन का कार्य भी ठप पड़ा है।

प्रधान डाकघर के सहायक डाक अधीक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि कंप्यूटरों पर सॉफ्टवेयर पूरी तरह से खुल नहीं रहा है। इस वजह से आधार नामांकन व संशोधन का कार्य प्रभावित हुआ है। आधार नामांकन की अपडेट रिपोर्ट रोज ली जा रही है। जल्दी ही आधार नामांकन की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाकर सुचारु तौर पर संचालित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed