{"_id":"68b9f3a6ea43e2df1006d73f","slug":"a-young-man-who-had-gone-out-to-the-market-was-murdered-by-slitting-his-throat-dead-body-found-in-the-garden-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-140149-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बाजार निकले युवक की गला रेतकर हत्या, बाग में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बाजार निकले युवक की गला रेतकर हत्या, बाग में मिला शव
Fri, 05 Sep 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
चांदा के कयामुद्दीनपुर गांव में रोते-बिलखते मृतक के परिजन।
चांदा। कयामुद्दीनपुर निवासी मजदूर महेश कुमार (35) का शव घर से करीब 400 मीटर दूर किंदीपुर बाजार स्थित एक बाग में पेड़ के पास बृहस्पतिवार सुबह पड़ा मिला।
धारदार हथियार से उसका गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर चांदा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए पत्नी और एक युवक को हिरासत में लिया है।
मृतक के भाई गनेश के मुताबिक, उनका छोटा भाई महेश मजदूरी करता था। महेश बुधवार शाम छह बजे घर से किंदीपुर बाजार सामान लेने के लिए निकला। काफी देर वापस नहीं आने पर घरवालों ने महेश की तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे उन्हें पता चला कि उनके भाई महेश का शव किंदीपुर बाजार में शराब के ठेके के पीछे महुआ के पेड़ के पास पड़ा है। गनेश पहुंचे तो उनके भाई का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि गनेश की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
चिकन लेने गए थे, लौटकर नहीं आए
मृतक की पत्नी पूजा ने रोते हुए बताया कि बुधवार को घर में चिकन बनना था। महेश बाजार गए थे। वह नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की गई। जिस जगह शव मिला वहां पर रात में खोजबीन की गई थी, पर वहां कुछ नहीं था।
सुबह घर पर उनकी हत्या की सूचना मिली। महेश चार भाइयों में छोटे थे। घर में महेश अपनी पत्नी पूजा, बड़ी पुत्री प्रिया (14), मझली बेटी सुंंदरी (8) व सबसे छोटे पुत्र समर (4) के साथ रहते थे। उनकी हत्या से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।