फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A supplementary list will be prepared for the Panchayat elections, and those left out will be able to become voters.

Sultanpur News: पंचायत चुनाव के लिए तैयार होगी अनुपूरक सूची, छूटे लोग बन सकेंगे मतदाता

Sun, 28 Sep 2025 02:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
A supplementary list will be prepared for the Panchayat elections, and those left out will be able to become voters.
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चलाए जा रहे पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भी छूटे लोगों को मतदाता बनाया जाएगा। अनंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद आने वाले आवेदनों की जांच करके उन्हें मतदाता बनाने के लिए अनुपूरक सूची तैयार की जाएगी। इसमें सभी प्रकार का विवरण मौजूद रहेगा।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने 18 वर्ष के युवक-युवतियों व वंचित लोगों को मतदाता बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान में नाम दर्ज होने से वंचित रहने वाले युवक, युवतियों व अन्य को दावे-आपत्तियों के समय आवेदन देना होगा। इसके बाद उनका नाम पंचायत की मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद भी वंचित रहने वाले लोगों को मतदाता बनाया जाएगा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी गाइड लाइन जारी कर दी है। 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वालों व वंचित शत-प्रतिशत लोगों को पंचायत चुनाव का मतदाता बनाया जाना है। इसके लिए संबंधित को निर्देश दिए गए हैं। बताया कि अभी 29 सितंबर तक घर-घर सर्वे अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed