{"_id":"6a2858666e987c518f090ee2","slug":"a-queue-of-devotees-at-bajrangbalis-shrine-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-158075-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बजरंगबली के दरबार में लगी भक्तों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बजरंगबली के दरबार में लगी भक्तों की कतार
Tue, 09 Jun 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
शहर के तिकोनिया पार्क स्थित मौनी मंदिर के सामने आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरापुर। ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगल पर संकटमोचन हनुमान की आराधना के लिए सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। जिले के प्रसिद्ध विजेथुआ महावीरन धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन कर मत्था टेका। शहर के पंचमुखी चौराहा, पर्यावरण पार्क स्थित हनुमान मंदिर, मौनी मंदिर, चौक हनुमानगढ़ी, पंचरस्ता हनुमानगढ़ी, संकटमोचन मंदिर, रेलवे हनुमान मंदिर, करौंदिया, विवेक नगर, दरियापुर, लोको कॉलोनी और लोहरामऊ धाम सहित विभिन्न मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कई स्थानों पर सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ।
श्रद्धालुओं संग अभ्यर्थियों ने ग्रहण किया प्रसाद
सुल्तानपुर। शहर के पंचमुखी चौराहा, पर्यावरण पार्क, विवेक नगर, करौंदिया, खोया मंडी, चौक और ठठेरी बाजार सहित कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। तिकोनिया पार्क स्थित मौनी मंदिर चौराहे पर भाजपा नेता आशीष पांडेय के नेतृत्व में बजरंगी ग्रुप की ओर से आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौटे विभिन्न जिलों के परीक्षार्थियों ने यहां पहुंचकर पूड़ी-सब्जी का प्रसाद चखा। जिलाधिकारी आवास के पास समाजसेवी संतोष पांडेय की अगुवाई में लगे भंडारे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शारदा सहायक खंड-49 कार्यालय के कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता अमित कुमार चौधरी के नेतृत्व में भंडारा आयोजित किया। दरियापुर तिराहे के निकट घर सुल्तानपुर फाउंडेशन के सदस्य अनुराग गुप्ता के संयोजन में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
सपा नेता ने वितरित कराया प्रसाद
सुल्तानपुर। सपा नेता विनीत तिवारी के संयोजन में भंडारे का आयोजन पंत स्टेडियम के निकट किया गया। सुंदरकांड पाठ और भंडारे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सपा सांसद राम भुआल निषाद, पूर्व एमएलसी सुनील साजन, पूर्व विधायक अरुण वर्मा और सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव समेत कई नेता भी भंडारे में शामिल होने पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विपिन व हनुमान पांडेय ने कराया शर्बत वितरण
भदैंया। दोमुहा चौराहे पर काली माता पूजा समिति के विपिन पांडेय व हनुमान पांडेय के नेतृत्व में शर्बत वितरण किया गया। वहीं पंचमुखी हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में विजय कुमार पांडेय की अगुवाई में दिनभर श्रद्धालुओं को शर्बत पिलाया गया। कामतागंज में अश्वनी यादव, विनोद यादव, लालू यादव समेत अन्य हनुमान भक्तों ने छोला-चावल का प्रसाद वितरित किया। संवाद
सीएचसी परिसर में चिकित्सकों ने कराया भंडारा
चांदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा परिसर में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरसी यादव एवं चिकित्सकों की मौजूदगी में भंडारे का आयोजन हुआ। कोइरीपुर स्थित श्री वृंदावनेश्वर हनुमान मंदिर में अमित सिंह, विजय प्रकाश शुक्ल व पन्नालाल मौर्य सहित समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं की सेवा की। संवाद
ग्रामीणों ने किया शर्बत वितरण
गोसाईगंज। बाबूगंज बाजार स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में ग्रामवासियों के सहयोग से प्रसाद व शर्बत वितरण हुआ। सुदनापुर बाजार में सूरज अग्रहरि के नेतृत्व में सेवा कार्य संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय व्यापारियों व युवाओं ने सहयोग किया। संवाद
पुराने शिव मंदिर के सामने हुआ भंडारा
अलीगंज। पुराने शिव मंदिर के सामने आयोजित भंडारे का शुभारंभ भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने किया। मझना रोड स्थित भंडारा अनुज द्विवेदी के संयोजन में आयोजित हुआ। वहीं मनियारी काली माता मंदिर में पंकज सोनी और बड़े तारा में अजीत शर्मा व राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद