फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A man was duped of Rs 50,000 using his brother's mobile phone, and a case was filed.

Sultanpur News: भाई के मोबाइल से की 50 हजार की ठगी, दर्ज हुआ मुकदमा

Wed, 01 Oct 2025 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
A man was duped of Rs 50,000 using his brother's mobile phone, and a case was filed.
सुल्तानपुर। बड़े भाई के मोबाइल व खाते का दुरुपयोग कर 50 हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है। साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि गत 20 सितंबर को प्रतिबिंब पोर्टल पर प्रदर्शित साइबर अपराध से संबंधित एक मोबाइल नंबर के बारे में जांच करने के लिए उन्हें आदेशित किया गया था। प्रकरण की जांच कांस्टेबल विक्रम सिंह बघेल को दी गई। मोबाइल की लोकेशन धनपतगंज के पीरोसरैया गांव में मिली। साइबर फ्राॅड के संबंध में शिकायतकर्ता का नाम अबुल खैर प्रदर्शित था। मोबाइल कंपनी से आरोपी के मोबाइल नंबर की डिटेल ईश्वर नाथ निवासी पीरो सरैया सुलतानपुर के नाम से पता चली। जांच में पता चला कि मोबाइल का उपयोग उसका भाई योगेंद्र यादव कर रहा है। उस खाते का उपयोग भी वही कर रहा है। उसने 50 हजार रुपये की ठगी की है। कांस्टेबल विक्रम सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed