फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A mad man buries a woman alive

सिरफिरे युवक ने युवती को जिंदा फूंका

Mon, 04 Nov 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
A mad man buries a woman alive
अमेठी। स्थानीय थाने के टोपरी मजरे भनियापुर गांव की रहने वाली युवती की शादी तय होने से नाराज सिरफिरे युवक ने पांच दिन पहले उसे जिंदा फूंक दिया। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। युवती के पिता की तहरीर पर रविवार रात केस दर्ज कर गौरीगंज पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गौरीगंज थाने के टोपरी मजरे भनियापुर गांव निवासी छविलाल की 18 वर्षीय पुत्री सरिता पिछले 31 अक्तूबर को घर के अंदर सो रही थी। रात में छोटा मटेरा मजरे भनियापुर निवासी रिंकू दीवार फांद कर घर में घुस गया।
विज्ञापन

रिंकू ने सरिता पर शादी नहीं करने का दबाव बनाया। सरिता के मना करने पर आक्रोशित रिंकू ने उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। सरिता की चीख-पुकार सुनकर परिवारीजन दौड़े तो रिंकू मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाने के बाद सरिता को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान एक नवंबर की रात सरिता की मौत हो गई।
मौत के बाद लखनऊ में शव का पोस्टमॉर्टम करवाने तथा अंतिम संस्कार के बाद पिता छविलाल ने रविवार देर रात पुलिस को तहरीर देकर रिंकू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। छविलाल के अनुसार युवक बेटी की शादी तय करने से नाराज था।
लगातार परेशान करता था युवक
सरिता की बड़ी बहन मंजू ने बताया कि आरोपी युवक उसकी बहन से एकतरफा प्रेम करता था। वह आए दिन उसकी बहन को परेशान करता था। इसकी शिकायत उसके पिता ने कई बार आरोपी की मां से की लेकिन युवक पर कोई फर्क नहीं पड़ा। आरोपी की हरकतों से बचने के लिए सरिता ने कक्षा 11 के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।

मंजू ने बताया कि उसकी बहन का विवाह प्रतापगढ़ जिले में तय हुआ था। दोनों परिवारों की सहमति से 28 नवंबर को वरीक्षा की तिथि नियत हुई थी। वरीक्षा की तैयारी चल रही थी कि यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed