{"_id":"67dbdc60cf2842d83d05f85c","slug":"a-crocodile-found-in-a-village-in-sultanpur-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: नदी से दो किलोमीटर दूर गांव में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: नदी से दो किलोमीटर दूर गांव में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
Thu, 20 Mar 2025 02:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Mar 2025 02:44 PM IST
सार
सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाने के एक गांव में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा गया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
पकड़ा गया मगरमच्छ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे जवाहर मजरे उमरा में बुधवार शाम मगरमच्छ देखें जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम लगभग साढ़े 6 बजे गोमती नदी से लगभग दो किलोमीटर दूर पूरे जवाहर मजरे उमरा में ग्रामीण बृजेश बुधवार शाम लगभग साढ़े 6 बजे घर के पीछे किसी काम से गये तो उन्होंने वहां मगरमच्छ देखा।
विज्ञापन
इसी बीच गांव की ही दो औरतें शौच करके आ रही थीं तो रास्ते में मगरमच्छ देख शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर देखते ही देखते आस पड़ोस के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दूर से पत्थर फेंककर मगरमच्छ के जीवित होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मामले की जानकारी हलियापुर थाना अध्यक्ष सहित वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह सहित डायल 112 तथा वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बुधवार देर रात घंटों मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा और ले गए।
विज्ञापन
वहीं, गोमती नदी से लगभग दो किलोमीटर दूर मगरमच्छ मिलने से गावं में हड़कंप मचा रहा। गोमती नदी से इतनी दूर सूखी जमीन पर मगरमच्छ का आना चर्चा का विषय बना रहा। मौके पर प्रधान दुर्गेश सिंह, कंचन तिवारी, मोहित तिवारी, चिंतामणि तिवारी, मीरा नाथ यादव और सत्य प्रकाश तिवारी सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।