फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A couple riding a bike collided with a divider on the highway, the wife died

Sultanpur News: हाईवे पर डिवाइडर से टकराए बाइक सवार दंपती, पत्नी की मौत

Wed, 06 Aug 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 06 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
A couple riding a bike collided with a divider on the highway, the wife died
हलियापुर के डो​भियारा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। 
बंधुआकला / अमहट (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सहाबागंज के पास मंगलवार दोपहर जगदीशपुर से आ रहे बाइक सवार दंपती और उनकी पुत्री डिवाइडर से टकरा गए। दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया, वहां से पति को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर के अमहट अलीगढ़ निवासी नन्हें रजा (45) की ससुराल अमेठी जिले के जगदीशपुर के सकवापुर गांव में है। नन्हें रजा मंगलवार दोपहर ससुराल से पत्नी रूही (40), पुत्री फजीलत (13) के साथ बाइक से घर आने के लिए निकले थे। दोपहर एक बजे हाईवे पर सहाबागंज के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में रूही, नन्हें रजा व उनकी पुत्री फजीलत गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

पुलिस व स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने रूही को मृत घोषित कर दिया। नन्हें रजा को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। बंधुआकला थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नन्हें रजा की दो संताने हैं। बड़ा पुत्र नदीम (16) व पुत्री फजीलत है। मां की मौत व पिता की हालत गंभीर होने से भाई-बहन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौत
अमहट (सुल्तानपुर)। शहर से सटे कांशीराम कालोनी निवासी लव कुश का पुत्र अर्पित (05) मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सुल्तानपुर-धम्मौर मार्ग पर सड़क पार कर रहा था। इसी बीच धम्मौर जा रहे ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक भाग निकला। घायल अर्पित को मेडिकल कॉलेज से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। (संवाद)

कार से टकराकर बाइक सवार युवक घायल
फोटो संख्या- 06
सुल्तानपुर। बल्दीराय के विशुनपुर मजरे डीह निवासी रघुनाथ प्रजापति (55) मंगलवार सुबह बाइक से हलियापुर जा रहे थे। हलियापुर के डोभियारा के पास कूरेभार से हलियापुर जा रही कार से रघुनाथ की बाइक टकरा गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक से टकराने के बाद कार बिजली के खंभे से भिड़ गई। जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली के तार भी टूट गए।

कार धनपतगंज के मायंग निवासी अरबाज चला रहे थे। वह बच गए। ग्रामीणों ने उपकेंद्र फोन करके विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। रघुनाथ ने हेलमेट पहना था। हलियापुर थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed