फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A case will be filed against those who prepare a fake agreement

धोखाधड़ी कर फर्जी समझौता तैयार करने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा

Tue, 17 Nov 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
A case will be filed against those who prepare a fake agreement
सुल्तानपुर। आबादी की जमीन के लिए धोखाधड़ी कर फर्जी समझौता तैयार करने के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट आशालिका पांडेय ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला अमेठी जिले के अमेठी कोतवाली क्षेत्र के रामनाथपुर छोटा गांव से जुड़ा है।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रभात कुमार मिश्र ने गांव के ही पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। प्रभात का कहना है कि उनके सेहन से सटी हुई आबादी की जमीन को हड़प करने के लिए पट्टीदार पिता-पुत्र ने आठ मार्च 2010 को धोखधड़ी करके फर्जी समझौता कराया था।
विज्ञापन

प्रभात का आरोप है कि समझौता पर उनके पिता बृजलाल और सालिकराम का फर्जी हस्ताक्षर बनाया गया था। सालिकराम की मृत्यु अप्रैल 2005 के पूर्व ही हो गई थी। 25 अक्तूबर 2020 को समझौते के बारे में पूछने पर आरोपियों ने प्रभात को जान से मारने के लिए धमकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट आशालिका पांडेय ने साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अमेठी कोतवाल को आदेश दिया है कि वे आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed