{"_id":"127-92354","slug":"Sultanpur-92354-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच छात्राओं से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच छात्राओं से छेड़छाड़
Sultanpur
Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पांच छात्राएं क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ती हैं। शुक्रवार दोपहर बाद छात्राएं कॉलेज से घर लौट रही थी। रास्ते में घात लगाकर बैठे पांच युवकों ने छात्राओं को रोककर उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्राओं ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवकों ने छात्राओं को सरेराह पीटना शुरू कर दिया। छात्राओं की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे एक राहगीर ने युवकों को डांटा तो शोहदों ने उसकी भी पिटाई कर दी। छात्राएं घर पहुंची और परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। पीड़ित छात्राओं के साथ कोतवाली पहुंचे अभिभावकों ने छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में संदीप कुमार, संजय कुमार, महेंद्र कुमार, घिसियावन व सुरेश कुमार निवासी जखनी कोतवाली लंभुआ के खिलाफ तहरीर दी। इस बाबत इंस्पेक्टर पीएन सक्सेना ने बताया कि पांचों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल वारदात से लोगों में खासा आक्रोश है।
विज्ञापन