{"_id":"127-90054","slug":"Sultanpur-90054-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर से नाराज लोगों ने बस चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक्कर से नाराज लोगों ने बस चालक को पीटा
Sultanpur
Updated Fri, 12 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। रोडवेज बस स्टॉप के पास गुरुवार रात ओवरटेक करने के प्रयास में बस चालक ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इससे नाराज लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। घटना से गुस्साए चालकों ने बस स्टाप पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ।
यह हादसा तिकोनिया पार्क के पास गुरुवार रात करीब आठ बजे हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक बस चालक ने ओवरटेक करने के प्रयास में सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। यह देख लोग नाराज हो गए और चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इससे नाराज अन्य चालकों ने रोडवेज के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पहुंचे अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ। शाम तक किसी ने भी तहरीर नहीं दी थी।