फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   भीषण ठंड में भी सिर्फ कागजों पर जल रहे अलाव

भीषण ठंड में भी सिर्फ कागजों पर जल रहे अलाव

Fri, 12 Dec 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Fri, 12 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में हफ्ते भर से ठंड का कहर जारी है। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में 78 स्थानों पर अलाव जलवाने का प्रशासन दावा कर रहा है। दावों पर यकीन करें तो शहर में आठ और ग्रामीण इलाकों में 70 जगहों पर अलाव जलाया जा रहा है। लेकिन ग्रामीण इलाकों में प्रशासन द्वारा चिह्नित किए गए ज्यादातर स्थानों पर अभी तक अलाव नहीं जल सके हैं। इससे लोगों को ठंड में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में अलाव नहीं जलाए जाने की हकीकत ग्रामीण बता रहे हैं। कूरेभार ब्लॉक क्षेत्र में इनायतपुर गांव निवासी वीर विक्रम सिंह कहते हैं कि भीषण ठंड शुरू हो जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कटका खानपुर बाजार में अलाव नहीं जलवाया गया है। कटका बाजार के दुकानदार कृष्णदास वर्मा ने बताया कि अलाव नहीं जलने से लोगों को ठंड में परेशानी हो रही है। रामदासपुर गांव के शेरबहादुर सिंह कहते हैं कि राजस्व विभाग ने भले ही इलाके की बाजारों में अलाव जलाए जाने की सूचना भेज दी है लेकिन कहीं भी इसका अनुपालन नहीं हो रहा है। दियरा बाजार निवासी मोहित के मुताबिक बाजार में अलाव नहीं जलाए जाने से लोग ठंड से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed