{"_id":"127-89858","slug":"Sultanpur-89858-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय को डिजिटल कार्ड जनवरी से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय को डिजिटल कार्ड जनवरी से
Sultanpur
Updated Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अंत्योदय की श्रेणी में आने वाले लोगों को जनवरी से डिजिटल राशन कार्ड दिया जाएगा। खाद्य आयुक्त के आदेश पर आपूर्ति कार्यालय में डाटा इंट्री की जा रही है। 24 घंटे फीडिंग जारी रखने के लिए तीन शिफ्ट में कर्मचारी लगाए गए हैं। महकमे ने 50 हजार विवरण फॉर्म फीड होने की पुष्टि की है।
जिले में करीब 80 हजार अंत्योदय परिवार हैं। खाद्य आयुक्त के आदेश पर इन परिवारों की डाटा इंट्री वरीयता पर की जा रही है। शासन ने 15 दिसंबर तक शत-प्रतिशत डाटा फीड करके मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया है। मियाद के भीतर इंट्री भेजने के लिए आपूर्ति कार्यालय में कंप्यूटर कक्ष बनाया गया है। 24 घंटे फॉर्मों की इंट्री करने को तीन शिफ्ट में ऑपरेटरों को तैनात किया गया है। आपूर्ति विभाग के मुताबिक, अब तक 50 हजार से अधिक फॉर्मों के विवरण फीड किए जा चुके हैं। यदि यही रफ्तार जारी रही तो जनवरी से अंत्योदय परिवारों को डिजिटल कार्ड मिलने लगेगा।