{"_id":"127-88171","slug":"Sultanpur-88171-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजा कीर्तन दरबार, निकली शोभायात्रा, छका लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजा कीर्तन दरबार, निकली शोभायात्रा, छका लंगर
Sultanpur
Updated Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार सजा और लोगों ने लंगर छका। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शोभायात्रा शहर में निकाली गई। नगर कीर्तन शोभायात्रा के दौरान पंजप्यारे आकर्षण का केंद्र रहे।
गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर गुरुवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर स्थित पंजाबी कॉलोनी के गुरुद्वारे में श्री गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के समापन के बाद सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक हजूरी रागी ज्ञानी कुदलीप सिंह के नेतृत्व में कीर्तन दरबार सजा। गुरुद्वारे में एक वातानुकूलित अतिथि गृह का उद्घाटन सरदार गुरुदयाल सिंह ने किया। अपराह्न दो बजे से नगर कीर्तन आयोजित किया गया। नगर कीर्तन पर निकाली गई शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र पंजप्यारे रहे। नगर कीर्तन में आई सीतापुर की विशेष गतका पार्टी ने अपने युद्ध कलाओं से लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। नगर कीर्तन पंजप्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा साहिब से चलकर शाहगंज चौराहा, चौक, ठठेरीबाजार, उदासीन गुरुद्वारा लखनऊ नाका से सब्जी मंडी होते हुए पंजाबी मार्केट पहुंची। शोभायात्रा में पुरुषों के साथ महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। गुरुद्वारे में शाम सात बजे से रात नौ बजे तक कीर्तन दरबार व लंगर आयोजित किया गया। लंगर का आयोजन सरदार बलदेव सिंह की ओर से कराया गया। व्यवस्था में दर्शदीप सिंह सलूजा, मास्टर जसविंदर सिंह, दुर्गेश कुमार पांडेय, दलजीत सिंह, चरनजीत सिंह राजा, परमजीत सिंह बग्गा, सतपाल सिंह, तेजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, ओंकार सिंह, संजय सिंह, महासचिव इकबाल सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, राधेरमण मिश्र ने प्रमुख भूमिका निभाई।