फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   धनतेरस पर 35 करोड़ की धनवर्षा

धनतेरस पर 35 करोड़ की धनवर्षा

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में धनतेरस का उत्साह मंगलवार को गजब का दिखा। उत्साह ने लोगों के महंगाई के खौफ को हवा में उड़ा दिया। व्यापार ने अपनी ऊंचाइयों को छुआ। आभूषण, ऑटोमोबाइल्स, बर्तन आदि को मिलाकर करीब 35 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। यह पिछले वर्ष की तुलना में करीब पांच करोड़ रुपये ज्यादा है। चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर व बाइक का करीब 22 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। बीते वर्ष की तुलना में कम हुए सोने-चांदी के दाम की वजह से इस बार करीब तीन करोड़ का सराफा व्यवसाय हुआ। जिले के करीब एक हजार बर्तन दुकानों से दो करोड़ रुपये के बर्तन बिके हैं। बाजार में करीब आठ करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

धनतेरस पर बर्तन, ज्वैलरी आदि की खरीदारी को शुभ माना गया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बाजार तेज रहा। पिछली दीपावली की तुलना में सोने व चांदी के दामों में आई गिरावट से इस बार खरीदारी भी बढ़ी। खासतौर पर लोगों ने सोने व चांदी के आभूषण व चांदी के बर्तन खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। पिछले वर्ष दीपावली के अवसर पर सोने का मूल्य 31,200 रुपये प्रति दस ग्राम था। इस बार यह साढ़े 27 हजार रुपये पर आ गया। सबसे ज्यादा गिरावट चांदी के दाम में आई। पिछली दिवाली में चांदी का मूल्य प्रति किग्रा साढ़े 49 हजार रुपये था, जो इस बार घटकर 39 हजार रुपये प्रति किग्रा रहा। हालांकि पीतल, तांबा, जस्ता आदि वस्तुओं के दाम चढ़ने से केवल शुभ तक ही सीमित रहा। सोने व चांदी के सिक्कों के दामों में भी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा बर्तन की दुकानों पर देर शाम तक भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed