फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जिले में कानपुर मंडी से पहुंचने लगा नकली खोवा

जिले में कानपुर मंडी से पहुंचने लगा नकली खोवा

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीपावली नजदीक आते ही जिले में मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। रोजाना कानपुर मंडी से मिलावटी खोवा और मिठाई की खेप जिले में पहुंच रही है। संबंधित महकमा अभी तक मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान नहीं शुरू कर सका है। विदित हो कि पिछले साल भी कानपुर से आने वाले ट्रकों से खोवा बरामद किया गया था। त्योहार नजदीक आते ही खाद्य पदार्थ में मिलावट करने वाले सक्रिय हो जाते हैं। खोवा की मिठाई में मुनाफा कमाने के लिए मिलावट खोरी की जाती है। मिलावट खोर खाद्य पदार्थ में यूरिया, डिटर्जेंट, सोडा, स्टार्च, हाइड्रोजन पैराऑक्साइड, फॉर्मेलिन समेत कई नुकसान करने वाली चीजों की मिलावट करते हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमें त्योहार के मद्देनजर सक्रिय होने का दावा करती हैं। बावजूद इसके प्रत्येक वर्ष रोडवेज की बसों में मिलावटी खोवा भारी मात्रा में बरामद किया जाता है लेकिन मिलावट खोर बच निकलते हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अधिकारी एके सिंह बताते हैं कि थोड़ी सी जानकारी से मिलावटी पदार्थों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed