फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   तबाही का मंजर छोड़ गया हुदहुद

तबाही का मंजर छोड़ गया हुदहुद

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हुदहुद जिले में तबाही का मंजर छोड़ गया है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से चरमराई बिजली व्यवस्था दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं आ सकी है। जिले के 16 फीडर बंद हैं। करीब 500 विद्युत पोल व दो किलोमीटर तक बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं। करीब पांच लाख लोग बिजली से महरूम हैं जिसमें करीब 35 हजार आबादी शहर की शामिल है। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की मानें तो तूफान से महकमे को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जिले की विद्युत व्यवस्था सामान्य होने में अभी दो दिन का और समय लगेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को तड़के आंधी तूफान के दौरान हाईटेंशन लाइनों पर पेड़ गिरने से जिले की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। तूफान के कारण बड़ी संख्या में विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने शहर को फोकस करते हुए मंगलवार की देर शाम तक ज्यादातर फीडरों को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। फिर भी शहर के ट्रांसपोर्टनगर फीडर की आपूर्ति ठप ही रही। फीडर की खराबी को बुधवार को दुरुस्त कर फुंका ट्रांसफार्मर बदला गया। महकमे की मानें तो देर शाम तक फीडर की आपूर्ति बहाल हो जाएगी। फीडर से जुड़े इलाके की करीब 35 हजार आबादी दो दिन से बिजली और पानी से महरूम है। दो दिन से लाइट नहीं होने से लक्ष्मणपुर, नरायनपुर, ट्रांसपोर्टनगर समेत कई मोहल्लों में पानी का संकट पैदा हो गया है। वहीं, बुधवार तक दोस्तपुर, रतनपुर, अखंडनगर, सूरापुर, बल्दीराय, असरोगा, चांदा समेत 16 फीडर बंद रहे। अधिकारियों की मानें तो इन फीडरों के मरम्मत का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed