फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   अफसरों की अदूरदर्शिता से भड़की भीड़

अफसरों की अदूरदर्शिता से भड़की भीड़

Mon, 15 Sep 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Mon, 15 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। रामनगर के भूपति भवन के सामने रविवार को हुआ बवाल मौके पर मौजूद वरिष्ठ अफसरों की अदूरदर्शिता के चलते हुआ। अनंत विक्रम के नजरबंद होने की सूचना पर भड़की पब्लिक का गुस्सा तब फूटा जब अफसरों ने उन्हें हटाने का आदेश दिया। पुलिस की ओर से जबरन हटाने की कोशिश पर पब्लिक के भड़कने के बाद फोर्स तो मोर्चा लेती रही लेकिन अधिकारी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

रविवार को रामनगर स्थित भूपति भवन के सामने अधिकारियों की अदूरदर्शिता के कारण सबसे पहले लोगों में राजमहल में पहले से मौजूद अनंत विक्रम को प्रशासन की ओर से नजरबंद करने की अफवाह फैली। इस अफवाह के फैलने के बाद पब्लिक डंडे आदि लेकर सड़क पर उतर आई। सड़क पर उतरी भीड़ भी आगे बढ़ने के बजाय महल से कुछ दूर पर खड़ी होकर अनंत के पक्ष में नारेबाजी करने लगी।
विज्ञापन

भीड़ को नारेबाजी करते देख एडीएम माताफेर, एएसपी मुन्नालाल व एसडीएम अमेठी आरडी राम, एसडीएम गौरीगंज सुभाष चंद्र प्रजापति, एसडीएम तिलोई वंदिता श्रीवास्तव, सीओ अमेठी रवि चतुर्वेदी और सीओ गौरीगंज नवीन मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने भीड़ से हट जाने या गिरफ्तारी देने के लिए तैयार होने को कहा। यह सब चल ही रहा था कि पुलिस वाले भीड़ को जबरन हटाने लगे। पुलिस के इस रवैए से भीड़ आक्रामक हो गई और पथराव व गोलीबारी होने लगी। हालात पर गौर करें तो यदि अधिकारी भीड़ के पास नहीं जाते तो यह बवाल न होता जिसमें एक पुलिस कर्मी को अपनी जान गंवानी पड़ी बल्कि कई लोग घायल भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed