{"_id":"6a8b42c4f8503038f10663f9","slug":"electricity-department-conducts-probe-after-smart-meter-burns-out-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-163490-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: स्मार्ट मीटर जलने के बाद बिजली विभाग ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: स्मार्ट मीटर जलने के बाद बिजली विभाग ने की जांच
Mon, 24 Aug 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर में स्मार्ट मीटर जलने से एक परिवार के तीन सदस्य झुलस जाने की घटना के बाद रविवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। यह घटना शुक्रवार को आवास विकास कॉलोनी से सटे मोहल्ले के एक घर में हुई थी।
अधीक्षण अभियंता वीके जैन व अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा के पहुंचते ही स्थानीय निवासी एकत्र हो गए। उन्होंने 12 से 14 वर्षों से बिजली के खंभों के अभाव में रहने की शिकायत की। निवासियों ने बताया कि वे लंबे समय से बिना बिजली के खंभों के रह रहे हैं। लोग दूर स्थित मुख्य लाइन से गीले और सूखे बांस-बल्लियों के सहारे लंबी केबल खींचकर अपने घरों तक बिजली ले जाने को मजबूर हैं। हर समय बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने अधिकारियों को अपनी गंभीर समस्या से अवगत कराया। मुख्य लाइन से बांस-बल्लियों के सहारे बिजली खींचना उनकी मजबूरी है। एक हजार से अधिक आबादी वाले इस क्षेत्र में 10 से 15 बिजली के खंभों की आवश्यकता मिली। अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा ने बताया कि घटना स्थल के पास एक व्यक्ति पेड़ से पत्तियां तोड़ रहा था। हरे पेड़ की डाल एचटी लाइन में छू जाने से शॉट सर्किट हो गई, जिससे घरों में तेज बिजली चली गई और मीटर जल गया। जांच रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।