{"_id":"127-85367","slug":"Sultanpur-85367-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसायी को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर
Sultanpur
Updated Sat, 13 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। बाजार से घर लौट रहे एक बिजली उपकरणों के व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर दो बाइकों से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिय।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सिरिया का पुरवा निवासी व्यवसायी मोहन सरोज (40) पुत्र राम आसरे सरोज की हाटा बाजार के समीप इलेक्ट्रिक की दुकान है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे मोहन हाटा बाजार गया था। तभी दो बाइकों पर सवार चार लोग वहां पहुंचे और मोहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। व्यवसायी के पेट में गोली लग गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइकों पर बैठकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।