फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बच्चों के सामने ही अब होगा टीचर का टेस्ट

बच्चों के सामने ही अब होगा टीचर का टेस्ट

Sat, 13 Sep 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Sat, 13 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जल्द ही बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता की जांच के लिए अभियान चलेगा। बीएसए का फरमान जारी होते ही शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। तैयारियों के लिए बीएसए ने शिक्षकों को 22 सितंबर तक का समय दिया है।
विज्ञापन

बीएसए रमेश यादव ने बताया कि शिक्षक व शिक्षामित्रों को तैयारियों के लिए 22 सितंबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद विद्यालयों की जांच में बच्चों के सामने ही शिक्षकों से सवाल पूछे जाएंगे। उत्तर सही न होने पर निलंबन व बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की जा सकती है। खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से सभी शिक्षकों तक इस निर्देश को पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए रमेश यादव जिले में कार्यभार ग्रहण करते ही बेपटरी हो चुकी जिले की परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। परिषदीय स्कूलों का लगातार औचक निरीक्षण कराना शुरू किया गया। खुद के साथ खंड शिक्षाधिकारियों की जांच टीम बनाकर बीएसए अब तक किए गए निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए करीब 300 शिक्षकों को निलंबित कर चुके हैं। इतनी बड़ी संख्या में पहली बार हुई शिक्षकों पर कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा है। शिक्षक तो नियमित हो रहे हैं लेकिन निरीक्षण के दौरान बच्चों का शैक्षिक स्तर अति न्यून पाया गया है। स्थिति इस कदर बिगड़ी है कि निरीक्षण में कई शिक्षक व शिक्षामित्र न तो साधारण भिन्न हल कर पाए हैं और न ही 20 तक पहाड़ा ही सुना पाए हैं। शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए बीएसए ने शैक्षिक गुणवत्ता की जांच का फरमान जारी कर दिया है। इससे शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed