{"_id":"127-85350","slug":"Sultanpur-85350-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय-अमीता के आने की खबर से सरगर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय-अमीता के आने की खबर से सरगर्मी
Sultanpur
Updated Sat, 13 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। कांग्रेस सांसद डॉ. संजय सिंह और उनकी पत्नी अमीता के शुक्रवार को भूपति भवन पहुंचने की सूचना से रामनगर में सरगर्मियां बढ़ गईं। सुरक्षा को देखते हुए एसओ अमेठी दलबल के साथ भूपति भवन रामनगर पहुंच गए। सांसद के पुत्र अनंत विक्रम सिंह के समर्थक भी जुटने लगे। हालांकि काफी देर के बाद यह सूचना आई कि वे नहीं आएंगे, तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
भूपति भवन रामनगर में डॉ. संजय सिंह व उनके पुत्र अनंत विक्रम सिंह के बीच चल रही विरासत की जंग में शुक्रवार को एक नया मोड़ तब आ गया जब पुलिस के एक उच्चाधिकारी का पत्र जिला प्रशासन के पास पहुंचा। फैक्स से मिले पत्र में जिला प्रशासन को बताया गया था कि शुक्रवार को डॉ. संजय सिंह व उनकी पत्नी अमीता भूपति भवन रामनगर जाएंगे। सांसद के आने की सूचना से प्रशासन हरकत में आ गया। भूपति भवन रामनगर में बीते 25 जुलाई से चल रहे विरासत के विवाद को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा के इंतजाम में जुट गया। एसओ अमेठी मो. हमीद दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। भूपति भवन की सुरक्षा के लिए वहां पर पहले से पीएसी के साथ स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया है। डॉ. संजय सिंह के आने की सूचना क्षेत्र में फैलते ही उनके पुत्र अनंत विक्रम सिंह के समर्थक भी भूपति भवन रामनगर में जुटने लगे। काफी देर के इंतजार के बाद यह सूचना आई कि डॉ. संजय सिंह अब नहीं आएंगे। तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। अपर पुलिस अधीक्षक मुन्नालाल ने फैक्स मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि डॉ. संजय सिंह व उनकी पत्नी अमीता ने शुक्रवार को भूपति भवन जाने के लिए पुलिस विभाग के एक उच्चाधिकारी को पत्र भेजा था। हालांकि एएसपी ने उच्चाधिकारी का नाम नहीं बताया।