{"_id":"127-85306","slug":"Sultanpur-85306-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल सुरक्षा गार्ड ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल सुरक्षा गार्ड ने दम तोड़ा
Sultanpur
Updated Fri, 12 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। शहर के रायपुर फुलवारी स्थित मसाला फैक्ट्री के दो सुरक्षा गार्डों के बीच बुधवार को हुई फायरिंग में घायल दूसरे सुरक्षा गार्ड की भी देर रात ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक सुरक्षा गार्ड की मौत बुधवार को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही हो गई थी।
इलाहाबाद जिले के लालापुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी हुकुम सिंह का पुत्र रमेश कुमार सिंह इलाहाबाद की एक सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने वाली एजेंसी में काम करता था। तीन माह पहले ही रमेश कुमार सिंह (40) को एजेंसी ने शहर के रायपुर फुलवारी स्थित राजेश अग्रहरि की मसाला फैक्ट्री की सुरक्षा के लिए भेजा गया था। एजेंसी से जुड़े दो और लोगों को फैक्ट्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली थी। इनमें बांदा जिले के मटौध थाने के उजरेहटा गांव के गुलाब सिंह तथा इलाहाबाद जिले के उमेश सिंह शामिल थे। उमेश सिंह बुधवार सुबह छुट्टी पर घर चला गया था जबकि गुलाब सिंह बुधवार सुबह मसाला फैक्ट्री की सुरक्षा में लगा था। इसी बीच वहां पहुंचे रमेश सिंह से गुलाब सिंह की कुछ कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो सुरक्षा गार्डों ने एक-दूसरे पर फायर झोंक दिया था। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में गुलाब सिंह (55) की मौत हो गई। ट्रॉमा सेंटर में देर रात इलाज के दौरान दूसरे सुरक्षा गार्ड रमेश कुमार सिंह की भी मौत हो गई, जबकि घायल मजदूर रीतेश का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।