{"_id":"127-84398","slug":"Sultanpur-84398-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिशोध में किया था वकील का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिशोध में किया था वकील का कत्ल
Sultanpur
Updated Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर (ब्यूरो)। करीब पखवारे भर पूर्व दिनदहाड़े वकील की हत्या के खुलासे का दावा मंगलवार को पुलिस ने किया है। हत्याभियुक्त सगे भाइयों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आलाकत्ल चापड़ व बांका बरामद किया है। एसपी का दावा है कि भाई की हत्या के प्रतिशोध में सगे भाइयों ने वकील का कत्ल किया था। कोतवाली नगर क्षेत्र के रानीगंज मजरे गोराबारिक निवासी अधिवक्ता धर्मराज यादव (52) पुत्र स्व. धीरेंद्र यादव की बीते 14 अगस्त की सुबह दीवानी न्यायालय जाते समय हत्या कर दी गई थी। विवेचना के दौरान सोमवार को टीम को सूचना मिली कि हत्या में शामिल लंबू यादव व राजमणि यादव पुत्रगण स्व. छोटेलाल यादव निवासी रानीगंज थाना कोतवाली नगर बाईपास तिराहे के पास कहीं जाने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चापड़ व बांका बरामद कर लिया।
विज्ञापन