{"_id":"127-84397","slug":"Sultanpur-84397-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लोग इतने मनहूस निकले कि बाढ़ तो कहीं सूखा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लोग इतने मनहूस निकले कि बाढ़ तो कहीं सूखा’
Sultanpur
Updated Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुड़वार (सुल्तानपुर)। प्रदेश के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खां ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोग गद्दी को हासिल करने के लिए झूठ, फरेब करते हैं लेकिन जनता के विश्वास पर खरे नहीं उतरते हैं। लोग इतना मनहूस निकले कि कहीं बाढ़ आ गई तो कहीं सूखा पड़ गया है। जातिवाद का विष बोया जा रहा है और पाकिस्तान चले जाओ के नारे लगाए जा रहे हैं। काबीना मंत्री इसौली विधानसभा क्षेत्र के अझुई गांव में रफातउल्ला महाविद्यालय के शिलान्यास अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि दिल की बाजी वही जीतता है, जिसके दिल में जगह होती है। नाम तो सुल्ताना डाकू का भी हुआ था। इतिहास यह भी लिखेगा कि मरने वाले का नाम हिटलर था। आरएसएस प्रमुख पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि जातिवाद का विष बोया जा रहा है और पाकिस्तान चले जाओ के नारे लगाए जा रहे हैं। दिल्ली की सरकार को बताना होगा कि हिंदू राष्ट्र क्या है? देश आजाद होने के बाद मजहब के आधार पर देश का बंटवारा हुआ था तब गांधी और कलाम ने भारतीय मुसलमानों से कहा था कि भारत का कानून व संविधान बनेगा तो सब लोगों को समान हक मिलेगा।
विज्ञापन