{"_id":"127-83730","slug":"Sultanpur-83730-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड न होने पर स्टेशन अधीक्षक ले गए ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्ड न होने पर स्टेशन अधीक्षक ले गए ट्रेन
Sultanpur
Updated Tue, 12 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर गार्ड के अभाव में तीन मालगाड़ियां चार घंटे से अधिक समय तक खड़ी रहीं। स्थानीय स्टेशन का प्लेटफॉर्म तीन घंटे तक फंसने पर स्टेशन अधीक्षक गार्ड की ड्यूटी करते हुए मालगाड़ी को सिंदुरवा स्टेशन तक ले गए।
सुल्तानपुर-जौनपुर सिटी के बीच दो मालगाड़ियां अलग-अलग स्टेशनों पर चार घंटे से अधिक समय तक खड़ी रहीं। मुख्य रेलपथ बाधित होता देख एक मालगाड़ी को सुल्तानपुर जंक्शन पर लाकर रोक दिया गया। तीन घंटे से अधिक समय तक प्लेटफॉर्म बाधित होने पर वरुणा, मेमू, लखनऊ वाराणसी पैसेंजर गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहा। ट्रेन संचालन प्रभावित देख स्टेशन अधीक्षक डीएन दुबे को मालगाड़ी सिंदुरवा स्टेशन तक ले जाने का निर्देश दिया गया। गार्ड की कमी से हावड़ा-अमृतसर, सद्भावना, बेगमपुरा समेत अन्य यात्री गाड़ियां भी प्रभावित हुईं। अचानक प्लेटफॉर्म बदलने से यात्रियों को जल्दी में पैदल पुल की तरफ भागना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि गार्ड की कमी की समस्या से मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है।