{"_id":"127-82329","slug":"Sultanpur-82329-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक की चाबी चुराते धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक की चाबी चुराते धरा गया
Sultanpur
Updated Fri, 18 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लखनऊ-सुल्तानपुर के बीच स्थित शिवनगर स्टेशन क्षेत्र पर ट्रैक की चाबी चुराते एक युवक पकड़ा गया। आरपीएफ ने युवक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। बंधुआकलां व मुसाफिरखाना स्टेशनों के बीच स्थित शिवनगर स्टेशन से बुधवार की रात डाउन मालगाड़ी को पास दिया गया। ट्रेन गुजरने के दौरान चालक ने ट्रैक पर दो युवकों को संदिग्ध दशा में देखा। चालक ने इसकी सूचना बंधुआकलां स्टेशन को दी। सूचना पर सक्रिय हुई आरपीएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर उदय कुमार पुत्र स्वामीनाथ निवासी भुलई का पुरवा थाना मुसाफिरखाना को चाबी चुराते रंगे हाथ पकड़ लिया, जब कि उसका साथी भाग निकला। उनके पास से कई चाबियां बरामद हुई हैं। प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन