Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   एक्सईएन व एसडीओ को बनाया बंधक

एक्सईएन व एसडीओ को बनाया बंधक

Tue, 01 Jul 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Tue, 01 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। लंबे समय बिजली रोस्टर में सुधार की मांग कर रहे मुंशीगंज के व्यवसायियों और ग्रामीणों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। गुस्साए लोगों ने विद्युत उपकेंद्र एचएएल कोरवा का घेराव कर नारेबाजी की और अधिशाषी अभियंता एवं एसडीओ को बंधक बना लिया। सूचना पाकर पुलिस बल के साथ एसडीएम मौके पर पहुंचे। पनियार पावर हाउस पर संचालित रोस्टर के हिसाब से बिजली सप्लाई देने की बात तय होने पर लोगों ने घेराव समाप्त किया।
विज्ञापन

15 दिन पहले अधिकारियों की ओर से दिए गए आश्वासन के बावजूद बिजली रोस्टर में सुधार न होने पर सोमवार को मुंशीगंज के व्यवसायियों ने व्यापारी नेता संदीप दुबे के नेतृत्व में बाजार बंद कर ग्रामीणों के साथ उपकेंद्र एचएएल कोरवा का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही अधिशाषी अभियंता हनुमान मिश्र तथा एसडीओ रामभुवन शर्मा मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही प्रदर्शनकारियों ने उन्हें बंधक बनाकर चिलचिलाती धूप में सड़क पर बैठा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 15 दिन पहले धरना-प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने उन्हें झूठा आश्वासन दिया था। इस बार वे प्रदर्शन तब तक समाप्त नहीं करेंगे जब तक व्यवस्था में बदलाव नहीं हो जाता है। अधिशाषी अभियंता ने बिजली रोस्टर में सुधार न कर पाने की मजबूरी बताई तो प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए। सूचना मिलते ही भारी पुुलिस बल के साथ एसडीएम आरडी राम भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। पनियार विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों को रात में आठ से चार बजे तथा दिन में 12 से पांच बजे तक सप्लाई दी जा रही है। कम से कम इतनी बिजली उन्हें भी चाहिए। आखिरकार अधिशाषी अभियंता के पनियार पावर हाउस की तरह विद्युत उपकेंद्र एचएएल कोरवा से भी मंगलवार से बिजली सप्लाई देने का आश्वासन दिया। तब जाकर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत हुआ। प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम होने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed